जिलाधिकारी उत्तरकाशी से मिले राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल, विकास कार्यों वर्णन
उत्तरकाशी। भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री रामसुन्दर नौटियाल ने दिनांक 18 मई को जिलाधिकारी उत्तरकाशी Prashant Arya से आत्मीय भेंट कर जनपद उत्तरकाशी एवं यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं, विकास योजनाओं एवं जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
डीएम आवास पर आयोजित बैठक में सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया, जो प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने जिलाधिकारी की सक्रिय कार्यशैली एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि जनपद के समग्र विकास, दूरस्थ क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा एवं जनपद उत्तरकाशी के प्रत्येक नागरिक तक विकास की किरण पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र को निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास योजनाओं को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर भी सहमति बनी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री से मिले राज्य मंत्री विकास कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओ पर हुई चर्चा
रामसुंदर नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भागीरथी घाटी और यमुनोत्री क्षेत्र के विकास मुद्दों पर चर्चा की।
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, मुख्यमंत्री ने पेश किया रोडमैप
देहरादून — उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने पाँच साल का विकास रोडमैप पेश करते हुए कहा कि इस बार बज...
पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, तैयारियाँ तेज़
देहरादून — राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है।