हमारे बारे में
पहाड़ की आवाज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की सच्ची खबरों, लोक संस्कृति, जनसमस्याओं, परंपराओं और जमीनी मुद्दों को जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है।
हमारा प्रयास है कि पहाड़ के दूरस्थ गांवों से लेकर प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर को निष्पक्षता, सत्यता और जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाया जाए।
यह मंच केवल समाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, लोक जीवन, युवा प्रतिभाओं, सामाजिक सरोकारों और जनता की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने का माध्यम भी है।
"पहाड़ की आवाज" का उद्देश्य जमीनी पत्रकारिता को मजबूत करना और उत्तराखंड की हर आवाज़ को सम्मानपूर्वक देश-दुनिया तक पहुँचाना है।
संस्थापक एवं संपादक: विवेक बिष्ट