मुख्यमंत्री से मिले राज्य मंत्री विकास कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओ पर हुई चर्चा
देहरादून। भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्तर दर्जा प्राप्त रामसुंदर नौटियाल ने दिनांक 15 मई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान रामसुंदर नौटियाल ने भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण से जुड़े विभिन्न दायरों, क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक शीघ्र आयोजित किए जाने हेतु तिथि निर्धारित करने का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दौरान यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। रामसुंदर नौटियाल ने क्षेत्रीय जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया।
भेंट के अवसर पर रामसुंदर नौटियाल ने मुख्यमंत्री को भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित डायरी एवं कैलेंडर भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और उनकी प्रतिबद्धता प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायी है।
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी उत्तरकाशी से मिले राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल, विकास कार्यों वर्णन
राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने डीएम प्रशांत आर्य से मुलाकात कर उत्तरकाशी और यमुनोत्री क्षेत्र की जनसमस्याओं व विकास कार्यों पर...
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, मुख्यमंत्री ने पेश किया रोडमैप
देहरादून — उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने पाँच साल का विकास रोडमैप पेश करते हुए कहा कि इस बार बज...
पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, तैयारियाँ तेज़
देहरादून — राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है।