नंदा की चौकी Approach Road की मरम्मत पर आर्येन्द्र शर्मा ने उठाए सवाल, तकनीकी जांच की मांग
देहरादून: नंदा की चौकी स्थित पुल की Approach Road की मरम्मत को लेकर कांग्रेस नेता आर्येन्द्र शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ अथवा नदी के कटाव से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत केवल मिट्टी भरकर करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए आवश्यक तकनीकी जांच, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना चाहिए।
आर्येन्द्र शर्मा के अनुसार, NHAI, MoRTH एवं IRC के निर्धारित मानकों और Standard Operating Procedure (SOP) के अनुरूप मरम्मत कार्य किया जाना जरूरी है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना जल्दबाजी में मरम्मत की गई, तो भविष्य में सड़क के दोबारा धंसने अथवा दुर्घटना का खतरा बना रह सकता है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि करीब ₹16 करोड़ की लागत वाले पुल के महज 16 दिन में क्षतिग्रस्त होने का दावा सामने आया है। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
आर्येन्द्र शर्मा ने सवाल उठाया कि जनता के पैसों से तैयार किए गए निर्माण में यदि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता हुआ है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने तथा जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
संबंधित खबरें
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के 83 उप प्रधानों ने ली शपथ, ब्लॉक प्रमुख रणवीर महंत ने दी शुभकामनाएं
उत्तरकाशी के विकासखंड चिन्यालीसौड़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 83 नवनिर्वाचित उप प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक...
ब्रह्मखाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 की जीत का संकल्प
ब्रह्मखाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव...
राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने डॉ. विजय धस्माना से की शिष्टाचार भेंट
राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें माँ गंग...
देहरादून में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब
देहरादून दौरे के दौरान राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर पेपर लीक और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को...