राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने डॉ. विजय धस्माना से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. धस्माना को माँ गंगोत्री का पावन जल, प्रसाद एवं पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
भेंट के दौरान राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से प्रदेश के साथ-साथ देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि परम पूज्य स्वामी राम जी के सपनों को साकार करने में डॉ. विजय धस्माना का समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
राज्य मंत्री ने डॉ. धस्माना के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनका सेवा भाव और नेतृत्व वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
संबंधित खबरें
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के 83 उप प्रधानों ने ली शपथ, ब्लॉक प्रमुख रणवीर महंत ने दी शुभकामनाएं
उत्तरकाशी के विकासखंड चिन्यालीसौड़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 83 नवनिर्वाचित उप प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक...
नंदा की चौकी Approach Road की मरम्मत पर आर्येन्द्र शर्मा ने उठाए सवाल, तकनीकी जांच की मांग
नंदा की चौकी Approach Road की मरम्मत को लेकर आर्येन्द्र शर्मा ने तकनीकी मानकों और गुणवत्ता परीक्षणों के पालन पर सवाल उठाए हैं। उन्...
ब्रह्मखाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 की जीत का संकल्प
ब्रह्मखाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव...
देहरादून में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब
देहरादून दौरे के दौरान राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर पेपर लीक और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को...