अपराध

देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Vivek Bisht · 04 अग. 2026, 10:54 AM · 22 व्यूज़

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज 15 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण मामले का दून पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि अपहरण की कहानी वास्तविक नहीं थी। मामले में नाबालिग को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा उसकी मां सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को नीलम देवी निवासी नांगल हटनाला, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत थाना राजपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान नाबालिग की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मिली, जहां पुलिस ने दबिश देकर उसे सकुशल बरामद किया।

पुलिस ने मौके से मनीष और लवी कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच के आधार पर पिंकी मलिक तथा नाबालिग की मां नीलम देवी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का दावा है कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए नाबालिग की मां ने कथित रूप से अपनी बेटी का ₹1.50 लाख में सौदा किया था। पुलिस के अनुसार, अग्रिम भुगतान मिलने के बाद शेष राशि नहीं मिलने पर कथित रूप से अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 3(5), 65(1), 87, 143 के साथ POCSO Act की धारा 5(L)/6 एवं 16/17 भी जोड़ दी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

नीलम देवी (35 वर्ष), निवासी देहरादून

पिंकी मलिक (37 वर्ष), निवासी मुजफ्फरनगर

मनीष (37 वर्ष), निवासी जानसठ, मुजफ्फरनगर

लवी कुमार (24 वर्ष), निवासी मेरठ

पुलिस ने इस मामले में शामिल पुलिस टीम की भूमिका की भी सराहना की है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

शेयर करें:
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क
अपराध

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की चल एवं अचल संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कु...

01 अग. 2026 · 55 व्यूज़
उत्तरकाशी के सरकारी विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान कथित छेड़छाड़ मामले की जांच करती पुलिस
अपराध

उत्तरकाशी: एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़, शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक और ए...

23 जुल. 2026 · 255 व्यूज़
लंबगांव में दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम और प्रदर्शन करते ग्रामीण
अपराध

टिहरी में जनआक्रोश: दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग पर लंबगांव में चक्का जाम, बीजेपी महामंत्री जयेंद्र सेमवाल भी पहुंचे समर्थन में

प्रतापनगर के देवल गांव में चर्चित केतन लाल प्रकरण से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दूसरे आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की...

20 जुल. 2026 · 38 व्यूज़
प्रतापनगर दलित युवक हत्या कांड में नया मोड़, मृतक और उसके दोस्त पर पॉक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
अपराध

प्रतापनगर दलित युवक हत्या कांड में नया मोड़, मृतक व उसके दोस्त पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

प्रतापनगर के चर्चित दलित युवक हत्या कांड में नया मोड़ आया है। मृतक युवक और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म और...

13 जुल. 2026 · 187 व्यूज़