देखें वीडियो: केदारनाथ में पहली बर्फबारी का दृश्य, हज़ारों श्रद्धालु पहुँचे
केदारनाथ धाम में आज सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मंदिर परिसर सफ़ेद चादर से ढक गया है। श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत नज़ारे का आनंद लिया।
स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को गर्म कपड़े साथ रखने और मौसम विभाग की सलाह मानने को कहा है।