2023 के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित होगी फिल्म, ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों की भूमिका भी दिखाई जाएगी।
मुंबई/उत्तरकाशी: वर्ष 2023 में उत्तरकाशी के सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन पर अब फिल्म बनने जा रही है। अभिनेता एवं निर्माता आमिर खान ने अपनी नई फिल्म 'सिलक्यारा 41' की घोषणा की है, जो इस साहसिक बचाव अभियान की सच्ची कहानी पर आधारित होगी।
यह फिल्म वर्ष 2023 में हुए उस ऐतिहासिक ऑपरेशन को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी, जब सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 41 मजदूर 17 दिनों तक अंदर फंसे रहे थे। भारतीय एजेंसियों, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों से सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।
फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार कबीर खान करेंगे। निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, ऑस्ट्रेलिया की माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स के सहयोग से किया जाएगा। फिल्म की पटकथा ऑस्ट्रेलियाई लेखक एंड्रयू अनास्टासियोस ने लिखी है।
फिल्म में उस अंतरराष्ट्रीय टीम की भूमिका को भी दिखाया जाएगा, जिसने रेस्क्यू अभियान की रणनीति तैयार करने और उसे सफल बनाने में अहम योगदान दिया था। निर्माताओं के अनुसार यह फिल्म केवल एक रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं, बल्कि साहस, धैर्य, टीमवर्क और मानवता की असाधारण मिसाल को दुनिया के सामने पेश करेगी।
आमिर खान ने कहा कि सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की कहानी ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उनके अनुसार यह ऐसी प्रेरणादायक सच्ची घटना है, जो दिखाती है कि असंभव लगने वाली परिस्थितियों में भी एकजुट होकर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दयारा बुग्याल रहस्य: बबीता की तलाश में अब भालुओं की गुफाओं तक पहुंचेगी सर्च टीम
दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन...
दयारा बुग्याल के बाद अब फूलों की घाटी में सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF
चमोली की फूलों की घाटी में एक सैलानी लापता हो गया है। SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही हैं।
दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण जारी
दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला की तलाश सातवें दिन भी जारी है। हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण और जमीनी स्तर पर व्यापक सर्...
34 यात्रियों की जान बचाने वाला चालक बना मिसाल,
सलाम उस जांबाज चालक को जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना 34 यात्रियों की जिंदगी बचा ली। कर्तव्य निभाते-निभाते उसने अपनी जान गंवा दी...