पर्यटन

दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण जारी

Vivek Bisht · 07 जून 2026, 01:49 PM · 87 व्यूज़

उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला की तलाश के लिए पुलिस एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कई दिनों से चल रहे इस अभियान में अब हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण भी किया जा रहा है, ताकि दुर्गम क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा सके।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें दयारा बुग्याल सहित आसपास के घने जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच स्थित उड्यारों, झाड़ी-झंखाड़ और अन्य संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

शनिवार, 07 जून 2026 को युकाडा (UCADA) के सहयोग से हेलीकॉप्टर द्वारा दयारा ट्रेक एवं आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण और गहन खोज अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य उन स्थानों तक पहुंच बनाना है, जहां जमीनी टीमों के लिए पहुंचना कठिन है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय लगातार अभियान की समीक्षा और निगरानी कर रही हैं। वहीं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप कर स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। अभियान की प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि लापता महिला की सकुशल बरामदगी के लिए सभी संबंधित एजेंसियां समन्वित रूप से कार्य कर रही हैं और हर संभावित स्थान पर तलाश जारी है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन खोज एवं बचाव अभियान पूरी गंभीरता के साथ लगातार जारी है।

शेयर करें:
फूलों की घाटी चमोली में लापता सैलानी की तलाश में जुटी SDRF और रेस्क्यू टीम
पर्यटन

दयारा बुग्याल के बाद अब फूलों की घाटी में सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF

चमोली की फूलों की घाटी में एक सैलानी लापता हो गया है। SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही हैं।

11 जून 2026 · 80 व्यूज़
34 यात्रियों की जान बचाने वाला चालक बना मिसाल,
पर्यटन

34 यात्रियों की जान बचाने वाला चालक बना मिसाल,

सलाम उस जांबाज चालक को जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना 34 यात्रियों की जिंदगी बचा ली। कर्तव्य निभाते-निभाते उसने अपनी जान गंवा दी...

03 जून 2026 · 93 व्यूज़
देवप्रयाग के तीनधारा क्षेत्र में सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस
पर्यटन

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी

देवप्रयाग के तीनधारा क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

02 जून 2026 · 104 व्यूज़
चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में खिले रंग-बिरंगे फूल और हिमालयी पर्वतों का मनमोहक दृश्य।
पर्यटन

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, प्रकृति प्रेमियों में उत्साह

चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी अब पर्यटकों के लिए खुल चुकी है। रंग-बिरंगे दुर्लभ फूलों और हिमालयी सौंदर्य का दीदार करने...

02 जून 2026 · 65 व्यूज़