स्थानीय

79 साल आज़ादी के बाद भी उत्तरकाशी के हातड़ पट्टी के 4 गांव मोबाइल नेटवर्क से वंचित

Vivek Bisht · 07 अग. 2026, 08:56 PM · 47 व्यूज़

उत्तरकाशी। भारत को आज़ाद हुए 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड की हातड़ पट्टी के चार गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। डिजिटल युग में भी क्षेत्र के लोगों को संचार व्यवस्था के अभाव में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष लिखित एवं मौखिक रूप से अपनी समस्या रखी, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कुछ वर्ष पहले क्षेत्र में मोबाइल टावर भी स्थापित किया गया, जिससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द नेटवर्क सेवा शुरू होगी, लेकिन आज तक टावर से कोई सेवा संचालित नहीं हो सकी।

मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, शिक्षा, बैंकिंग, ऑनलाइन सरकारी योजनाओं और दैनिक संचार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार किसी जरूरी सूचना या आपदा की स्थिति में संपर्क स्थापित करना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, लेकिन उनके गांव आज भी संचार सुविधा से वंचित हैं। उनका मानना है कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि सुरक्षा, शिक्षा और विकास से जुड़ा गंभीर विषय है।

क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित दूरसंचार विभाग से मांग की है कि स्थापित मोबाइल टावर को शीघ्र चालू कर नेटवर्क सेवा शुरू की जाए, ताकि हातड़ पट्टी के लोगों को भी देश के अन्य क्षेत्रों की तरह बेहतर संचार सुविधाएं मिल सकें।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़