यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र का किया भ्रमण, शोकाकुल परिवारों से मिले
कल्याणी, माडिया सारी सहित विभिन्न गांवों में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
उत्तरकाशी, 20 सितंबर 2026। भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने रविवार को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल सबसे पहले ग्राम पंचायत कल्याणी एवं माडिया सारी पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सुख-दुःख में सहभागी बनना और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना भी सार्वजनिक जीवन का दायित्व है।
इसके बाद राज्यमंत्री ने ब्रह्मखाल, नगल सहित अन्य ग्राम पंचायतों का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनसमस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल किए जाने का विश्वास दिलाया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय विकास, जनसमस्याओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिल्वाल, उदय पाल परमार, डुंडा के पूर्व प्रमुख शैलेंद्र सिंह कोहली, ओबीसी आयोग के सदस्य चंडी प्रसाद बेलवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन
चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...
भल्डगांव के 35 परिवारों के विस्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, 32वें दिन धरना स्थगित
भल्डगांव के 35 प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग को लेकर 32 दिनों से चल रहा धरना लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। एक म...