स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

Vivek Bisht · 19 सित. 2026, 01:14 PM · 258 व्यूज़

चिन्यालीसौड़, 19 सितंबर 2026।
उपनल (UPNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने शनिवार को चिन्यालीसौड़ में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा।
पूर्व सैनिकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने, 8 से 12 घंटे तक की ड्यूटी तथा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने को देखते हुए मानदेय में उचित वृद्धि सहित अन्य मांगें उठाईं।
पूर्व सैनिकों का कहना था कि सुरक्षा कर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के बावजूद कई महत्वपूर्ण सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने शासन स्तर पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा रखी गई मांगों को लेकर वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव एवं पुरजोर प्रयास किया जाएगा।
चौहान के आश्वासन के बाद पूर्व सैनिकों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और शासन स्तर पर समाधान का प्रयास करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चौहान को अपना आशीर्वाद एवं सहयोग देने की बात भी कही।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 78 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़
भल्डगांव में 35 परिवारों के विस्थापन की मांग को लेकर 32वें दिन धरना स्थगित
स्थानीय

भल्डगांव के 35 परिवारों के विस्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, 32वें दिन धरना स्थगित

भल्डगांव के 35 प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग को लेकर 32 दिनों से चल रहा धरना लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। एक म...

11 सित. 2026 · 169 व्यूज़