अल्मोड़ा में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ की टहनी गिरने से युवती गंभीर घायल
अल्मोड़ा। जनपद में आज शाम आए तेज आंधी-तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सेराघाट क्षेत्र के सलूडी गांव में तेज हवाओं के बीच पेड़ की भारी टहनी गिरने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय रीना पुत्री मदन सिंह अचानक पेड़ की टहनी की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया है।
क्षेत्र में अचानक आए आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने और नुकसान की भी खबरें सामने आ रही हैं। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
संबंधित खबरें
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन
चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...