BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
चिन्यालीसौड़। बनचौरा में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर BDH जन मंच के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि जब तक क्षेत्र की पांचों प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिलने से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए BDH जन मंच लगातार संघर्ष करता रहेगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक वे धरना स्थल पर डटे रहेंगे।
पांचों मांगों पर कार्रवाई की मांग
BDH जन मंच की ओर से क्षेत्र से जुड़ी पांच प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। मंच का कहना है कि ये मांगें क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं।
आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन से इन मांगों पर जल्द निर्णय लेकर धरातल पर कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।
छठवें दिन बड़ी संख्या में पहुंचे आंदोलनकारी
छठवें दिन धरना प्रदर्शन में BDH जन मंच अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रांगड़, मीडिया प्रभारी विवेक बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि महेश केदार असवाल, कांग्रेस नेता विजयपाल रावत, कांग्रेस नेता जयेंद्र चौहान, प्रधान शीशपाल सिंह बिष्ट सहित सोहन लाल, राकेश लाल, त्रेपन सिंह चौहान, राजेंद्र रावत, लाखन सिंह पंवार, भजन सिंह पंवार, धाम सिंह कलूड़ा, सबल लाल, शेर सिंह पंवार, राजबीर रावत समेत क्षेत्र के कई ग्रामीण और आंदोलनकारी मौजूद रहे।
इस दौरान आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर “चाहे जो मजबूरी हो, हमारी मांगें पूरी हों” का नारा बुलंद किया।
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक क्षेत्र की पांचों मांगों पर सकारात्मक और ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। BDH जन मंच ने शासन-प्रशासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने की अपील की है।
मंच ने दोहराया कि पांचों मांगें पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन
चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...