स्थानीय

बनचौरा बाजार में सड़क किनारे कूड़े का ढेर बना मुसीबत, बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा

Vivek Bisht · 20 जुल. 2026, 07:46 PM · 421 व्यूज़

बनचौरा (उत्तरकाशी)।

उत्तरकाशी जनपद के बनचौरा बाजार में सड़क किनारे जमा कूड़े का ढेर स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और आसपास फैली गंदगी के कारण क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।

सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चे गुजरते हैं। बच्चों को मजबूरन कूड़े और गंदगी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बरसात में कूड़ा सड़क पर फैल जाता है, जिससे न केवल दुर्गंध बढ़ जाती है बल्कि आवागमन भी प्रभावित होता है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में आने वाले लोगों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

ग्रामीणों और व्यापारियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को लिखित शिकायतें दी गईं। साथ ही विभिन्न समाचार माध्यमों के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

गौरतलब है कि बनचौरा बाजार से करीब 100 मीटर की दूरी पर विकासखंड स्तरीय ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं संग्रहण इकाई का निर्माण लगभग दो वर्ष पहले किया गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इकाई आज तक संचालित नहीं हो सकी है, जिसके कारण कूड़ा प्रबंधन की समस्या जस की तस बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभाग के वाहन कभी-कभी क्षेत्र में पहुंचते तो हैं, लेकिन नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जाता। उनका कहना है कि उपलब्ध वाहन छोटा होने के कारण पूरे क्षेत्र का कूड़ा एक साथ नहीं उठ पाता, जिससे सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं संग्रहण इकाई को शीघ्र संचालित किया जाए तथा नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सके और लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़