खेल

बनचौरा में खेल महाकुंभ का आगाज, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

Vivek Bisht · 08 सित. 2026, 02:31 PM · 275 व्यूज़

बनचौरा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बनचौरा में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता एवं खेल महाकुंभ का मंगलवार, 8 सितंबर को विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई।

उद्घाटन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव नौटियाल, पीटीए अध्यक्ष विवेक बिष्ट, ग्राम प्रधान खदाड़ा सोहनलाल कोहली, धारकोट ग्राम प्रधान किरण कोहली और क्षेत्र पंचायत सदस्य करिश्मा देवी, PTI जलम सिह रांगड, भगवती प्रसाद  , सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

खेल महाकुंभ में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और गांवों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सुमन ग्रामर स्कूल की ओर से शिक्षक बालकृष्ण भट्ट, कौंर सिंह सहित छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं आस्था शिक्षण संस्थान, जेष्ठवाड़ी तथा आसपास के विद्यालयों और गांवों के प्रतिभागियों ने भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग उत्तरकाशी की ओर से धनराज महर भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेल महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही विद्यालय परिसर में खेलों को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आगामी दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शेयर करें:
पहाड़ी प्रीमियर लीग (PPL) सीजन-1 के पोस्टर के साथ स्वर्गीय जसपाल सिंह राणा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट की घोषणा
खेल

स्वर्गीय गोल्डन बॉय जसपाल सिंह राणा की स्मृति में होगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा ऑक्शन बेस्ड क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता को ₹5 लाख

स्वर्गीय जसपाल सिंह राणा की स्मृति में उत्तराखंड का पहला ऑक्शन बेस्ड पहाड़ी प्रीमियर लीग (PPL) सीजन-1 आयोजित होगा। विजेता टीम को ₹...

31 जुल. 2026 · 171 व्यूज़