स्वर्गीय गोल्डन बॉय जसपाल सिंह राणा की स्मृति में होगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा ऑक्शन बेस्ड क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता को ₹5 लाख
देहरादून: उत्तराखंड के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में पहली बार पहाड़ी प्रीमियर लीग (PPL) सीजन-1 का आयोजन स्वर्गीय गोल्डन बॉय जसपाल सिंह राणा की पावन स्मृति में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट पूरी तरह ऑक्शन (Auction) आधारित होगा, जिसमें खिलाड़ियों का पहले रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, उसके बाद ऑक्शन के माध्यम से विभिन्न टीमें अपनी पसंद के खिलाड़ियों का चयन करेंगी।
आयोजकों के अनुसार, इस लीग में केवल उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे। इस पहल का उद्देश्य पहाड़ के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।
टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 25 अक्टूबर तक तनुष क्रिकेट अकादमी, सिधनिवाला, देहरादून में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
आकर्षक पुरस्कार
🏆 विजेता टीम: ₹5,00,000
🥈 उपविजेता टीम: ₹2,50,000
🏍️ मैन ऑफ द सीरीज: मोटरसाइकिल
खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1,000 निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि यदि कोई खिलाड़ी ऑक्शन में Unsold रहता है और किसी भी टीम द्वारा नहीं चुना जाता है, तो उसका ₹1,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क पूर्ण रूप से वापस कर दिया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि यह लीग उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
खिलाड़ी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
https://auction.crickbro.com/landing-page/6a462e71baa858c69234710d/6a462fbecd502f66a44fd53a
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी ने जीता गोल्ड
गोवा — चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के अंशुल नेगी ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।