स्थानीय

बड़कोट महाविद्यालय में छात्रों का धरना स्थगित, चार मांगों पर सरकार से मिला सकारात्मक आश्वासन

Vivek Bisht · 08 अग. 2026, 06:31 PM · 42 व्यूज़

बड़कोट। राजकीय महाविद्यालय बड़कोट (टटाऊ) में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने सरकार की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद अपना धरना स्थगित कर दिया। छात्रों के बीच पहुंचे प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने उनकी समस्याओं को सुना और चार प्रमुख मांगों के समाधान को लेकर सरकार की ओर से हुई पहल की जानकारी दी।

मनवीर चौहान ने बताया कि छात्र-छात्राओं की मांगों को लेकर कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी सकारात्मक चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों को गंभीरता से ले रही है।

PG स्तर तक महाविद्यालय के उच्चीकरण की मांग

महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से चर्चा होने की जानकारी दी गई। बताया गया कि PG संचालन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप कम से कम 30 विद्यार्थियों की संख्या पूरी होने के बाद महाविद्यालय के उच्चीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

डांडा गांव छानी से टटाऊ तक सड़क का मुद्दा

डांडा गांव छानी से टटाऊ तक मोटर मार्ग की मांग के संबंध में बताया गया कि शासन स्तर से सड़क को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। अब अगले दो माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

नियमित बस सेवा शुरू होने की उम्मीद

बड़कोट से महाविद्यालय तक नियमित बस सेवा की मांग पर भी सकारात्मक पहल की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी से चर्चा के बाद बस सेवा को स्वीकृति मिलने की बात कही गई है। नियमित बस सेवा शुरू होने से महाविद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

चारदीवारी विवाद का आपसी सहमति से समाधान

महाविद्यालय की चारदीवारी से जुड़े विवाद को लेकर डख्याटगांव के ग्रामीणों और महाविद्यालय प्रबंधन के बीच आपसी संवाद और सहमति के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

मनवीर चौहान ने कहा कि ये मांगें केवल चार मुद्दे नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं की शिक्षा, सुविधाओं और भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकताएं हैं। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों की मूलभूत समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से यमुनोत्री विधानसभा को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में एक आदर्श विधानसभा बनाने का लक्ष्य है।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़