स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

Vivek Bisht · 12 सित. 2026, 06:53 PM · 214 व्यूज़

चिन्यालीसौड़। नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली ‘श्याम’ ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर PMGSY के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सुलीठांग–औलदेर रोड, कोटबागी मोटर मार्ग और चिन्याली गांव तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर पालिका अध्यक्ष ने PMGSY के अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
पालिका अध्यक्ष के अनुसार इन मार्गों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर पालिका अध्यक्ष ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
नालियों और सड़क की चौड़ाई का भी मुद्दा उठाया
पालिका अध्यक्ष ने अपने पत्र में केवल गड्ढों की समस्या ही नहीं, बल्कि जल निकासी के लिए नालियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने, निर्धारित मानकों के अनुरूप सड़क की चौड़ाई नहीं होने और पांच वर्षीय अनुरक्षण व्यवस्था में कथित लापरवाही का मुद्दा भी उठाया है।
उनका कहना है कि सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार किया जाना जरूरी है, ताकि क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
दो दिन में काम शुरू, सात दिन में गड्ढामुक्त करने की मांग
मनोज कोहली ने PMGSY को स्पष्ट रूप से दो दिनों के भीतर सड़क मरम्मत का कार्य धरातल पर शुरू करने और सात दिनों के भीतर संबंधित मार्गों को गड्ढामुक्त एवं सुरक्षित बनाने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराने के साथ ही उच्च न्यायालय और शासन स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डीएम और पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों को भेजी पत्र की प्रतियां
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालिका अध्यक्ष की ओर से पत्र की प्रतियां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ और PMGSY के अधिशासी अभियंता को भी भेजी गई हैं।
अब नजर इस बात पर है कि पालिका अध्यक्ष के सात दिन के अल्टीमेटम के बाद PMGSY विभाग इन सड़कों की मरम्मत को लेकर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है। क्या चिन्यालीसौड़ की बदहाल सड़कें निर्धारित समयसीमा में गड्ढामुक्त हो पाएंगी या फिर क्षेत्रवासियों को सड़क सुधार के लिए और इंतजार करना पड़ेगा?

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 77 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 257 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
भल्डगांव में 35 परिवारों के विस्थापन की मांग को लेकर 32वें दिन धरना स्थगित
स्थानीय

भल्डगांव के 35 परिवारों के विस्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, 32वें दिन धरना स्थगित

भल्डगांव के 35 प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग को लेकर 32 दिनों से चल रहा धरना लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। एक म...

11 सित. 2026 · 168 व्यूज़