अपराध

चिन्यालीसौड़ में भागीरथी नदी से महिला का शव बरामद, पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू

Vivek Bisht · 04 जुल. 2026, 08:52 PM · 401 व्यूज़

चिन्यालीसौड़ में भागीरथी नदी से महिला का शव बरामद, पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू

उत्तरकाशी। जनपद के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब जोगथ रोड के नीचे भागीरथी नदी में एक महिला का शव दिखाई दिया। इन दिनों नदी का जलस्तर कम होने के कारण शव स्थानीय लोगों की नजर में आया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना धरासू कोतवाली पुलिस को दी। शाम करीब 6:45 बजे सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

शेयर करें:
ऋषिकेश एम्स अस्पताल की मुख्य इमारत और आपातकालीन विभाग
अपराध

ऋषिकेश में 'चमत्कार': अंतिम संस्कार के रास्ते खुलीं बुजुर्ग की आंखें, एंबुलेंस को लगे झटके से वापस लौटीं सांसें

ऋषिकेश में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित बुजुर्ग साईं राम को परिजन जब अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में एंबुलेंस के गड...

10 सित. 2026 · 148 व्यूज़
सेलाकुई में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच
अपराध

सेलाकुई में पौड़ी की 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव

सेलाकुई के मधु विहार में पौड़ी गढ़वाल निवासी पूजा देवी का शव किराये के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार महिला को आखिरी बार 9 अगस...

11 अग. 2026 · 160 व्यूज़
देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद नाबालिग से संबंधित सांकेतिक तस्वीर
अपराध

देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। नाबालिग को सकु...

04 अग. 2026 · 42 व्यूज़
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क
अपराध

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की चल एवं अचल संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कु...

01 अग. 2026 · 77 व्यूज़