स्थानीय

चिन्यालीसौड़ ऑल वेदर रोड पर बड़ा हादसा टला, पिकअप वाहन पलटा

Vivek Bisht · 16 मई 2026, 11:30 AM · 212 व्यूज़

उत्तरकाशी। जनपद के चिन्यालीसौड़ ऑल वेदर रोड पर शनिवार 16 मई को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार लगभग सुबह 10:45 बजे UK07 CA 8438 नंबर की एक पिकअप गाड़ी ओवरस्पीड और अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर परचून का सामान लेकर जा रहा था। वाहन में चालक सहित कुल 4 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक वाहन के ब्रेक काम नहीं कर पाए, जिसके बाद चालक ने वाहन को सड़क किनारे मोड़ने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक व अन्य लोगों को तत्काल चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया गया।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल चालक और अन्य घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। लगातार चिन्यालीसौड़ ऑल वेदर रोड पर हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और वाहन चालकों दोनों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और ओवरस्पीड से बचने की अपील की है।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़