ग्राम पंचायत कुमराडा का ऐतिहासिक फैसला, शादी-विवाह और सामाजिक समारोहों में सार्वजनिक रूप से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध
उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी की ग्राम पंचायत कुमराडा ने नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोहों में सार्वजनिक रूप से शराब परोसने और उसके विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है।
यह निर्णय 2 अगस्त 2026 को ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्ति, बुजुर्ग, युवा और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने सामाजिक सुधार और नशामुक्त वातावरण के निर्माण के लिए इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
बैठक के दौरान महिला मंगल दल के गठन पर भी सहमति बनी। उपस्थित लोगों ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को सामाजिक जागरूकता और नशामुक्त अभियान को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर थाना धरासू से पहुंचे उपनिरीक्षक शंकर सिंह एवं उनकी टीम ने भी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन नशामुक्त समाज के इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा।
ग्राम पंचायत की ओर से सभी ग्रामवासियों, मातृशक्ति, बुजुर्गों, युवाओं और बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे नशामुक्त, जागरूक और आदर्श ग्राम पंचायत कुमराडा के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
"नशा छोड़ो, समाज जोड़ो" के संदेश के साथ ग्राम पंचायत ने इस जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन
चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...