स्थानीय

हेलंग के पास दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मालवाहक ट्रक, चालक की मौत

Vivek Bisht · 12 जून 2026, 06:04 PM · 83 व्यूज़

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद में हेलंग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ऋषिकेश से ज्योतिर्मठ की ओर जा रहा एक मालवाहक आईसर ट्रक (UK11CA-1710) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक के उफनती अलकनंदा नदी में समा जाने की आशंका जताई गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्योतिर्मठ डीएस रावत के नेतृत्व में पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दलों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया।

रेस्क्यू के दौरान पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में केवल चालक ही सवार था। हादसे के समय चालक वाहन से छिटककर लगभग 150 मीटर नीचे पहाड़ी में फंस गया था। SDRF और NDRF के जवानों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद चालक तक पहुंच बनाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान गोपाल सिंह (34 वर्ष), निवासी नेपाल के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की आवश्यकता को उजागर कर रहे हैं।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़