स्थानीय

हरेला पर्व पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में शामिल हुए मनवीर चौहान, किया पौधरोपण

Vivek Bisht · 16 जुल. 2026, 10:42 PM · 38 व्यूज़

हरेला पर्व के पावन अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने चिन्यालीसौड़ मंडल टीम एवं वन विभाग (फॉरेस्ट टीम) के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मनवीर चौहान ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और जीवन के प्रति श्रद्धा, प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह अभियान समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का भी एहसास कराता है।

मनवीर चौहान ने कहा, “हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान हमें अपनी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित उत्तराखंड मिल सके।”

इस अवसर पर भाजपा चिन्यालीसौड़ मंडल के पदाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़