स्थानीय

हरेला पर्व पर सिंगोट के नाकुरी बीट में हुआ पौधरोपण, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Vivek Bisht · 16 जुल. 2026, 05:18 PM · 123 व्यूज़

उत्तरकाशी। हरेला पर्व के पावन अवसर पर गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को सिंगोट अनुभाग के अंतर्गत नाकुरी बीट के हरेला वन में वर्ष 2026 की थीम "हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम" के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखण्ड और प्रकृति संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंगोट/कुंसी, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, प्लान इंडिया संस्था के प्रतिनिधि, अनुभाग अधिकारी महेश पंवार, वन बीट अधिकारी प्रवेश नौटियाल, लीसा डिपो प्रभारी हरदेव अवस्थी, वनीकरण श्रमिकों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया।
सिंगोट अनुभाग, डुंडा वन रेंज द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ना रहा।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़