राष्ट्रीय

'iPhone लंगर' से Raja D King चर्चा में, फ्री में बांटेंगे iPhone 17! जानिए क्या है पूरा मामला

Vivek Bisht · 19 सित. 2026, 06:30 PM · 201 व्यूज़

चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा ऐलान चर्चा का विषय बना हुआ है। अमृतसर के कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान, जिन्हें सोशल मीडिया पर Raja D King के नाम से जाना जाता है, ने 'iPhone Langar' लगाने का ऐलान किया है। इस आयोजन में लोगों को मुफ्त में iPhone दिए जाने की बात कही गई है।

Raja D King के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ में iPhone Langar का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान iPhone का वितरण आम जनता और मीडिया के सामने लाइव किया जाएगा। शुरुआती चरण में चंडीगढ़ और मोहाली के चयनित लोगों को फोन दिए जाने की बात सामने आई है। विजेताओं के नाम सार्वजनिक रूप से ड्रॉ के जरिए निकाले जाएंगे।

iPhone 16 नहीं, अब iPhone 17 से होगी शुरुआत

Raja D King ने पहले iPhone 16 और iPhone 17 देने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने iPhone 16 को योजना से बाहर करने की घोषणा की। अब उनके अनुसार iPhone 17 या उससे ऊपर के मॉडल वितरण में शामिल होंगे।

'जय माता दी' लिखने की शर्त

इस योजना की एक खास शर्त भी बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone पाने के इच्छुक लोगों को हर दिन 'जय माता दी' लिखना होगा। Raja D King के अनुसार, जो व्यक्ति किसी दिन यह करना भूल जाता है, वह अगले दिन इसे दो बार लिखकर इसकी भरपाई कर सकता है।

पहले 'पेट्रोल लंगर' से भी बटोरी थी सुर्खियां

यह पहली बार नहीं है जब Raja D King अपने अनोखे 'लंगर' को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ में 'Petrol Langar' लगाने का ऐलान किया था। उस दौरान मुफ्त पेट्रोल के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन भारी बारिश और भीड़ के कारण आयोजन में अव्यवस्था हुई और पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। बाद में कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

अब 'Petrol Langar' के बाद 'iPhone Langar' के ऐलान ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर Raja D King को चर्चा में ला दिया है। 22 सितंबर को होने वाले आयोजन में वास्तव में कितने iPhone बांटे जाते हैं और किन लोगों का चयन होता है, इस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

शेयर करें:
नई दिल्ली में NCEL की 5वीं वार्षिक आमसभा में राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल
राष्ट्रीय

सहकारिता से पहाड़ की उपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की पहल

नई दिल्ली में NCEL की 5वीं वार्षिक आमसभा में उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और किसानों को बेहतर म...

16 सित. 2026 · 171 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ थाती दिचली निवासी अनमोल परमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन
राष्ट्रीय

उत्तरकाशी के लिए गौरवशाली क्षण, थाती दिचली के अनमोल परमार भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

चिन्यालीसौड़ की ग्रामसभा थाती दिचली निवासी अनमोल परमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवा...

09 अग. 2026 · 306 व्यूज़
जंतर-मंतर पर NEET और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र एवं पुलिस
राष्ट्रीय

छात्रों के प्रदर्शन पर दिल्ली में बवाल: NEET समेत परीक्षा मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर धक्का-मुक्की, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को NEET समेत विभिन्न परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच तनावप...

20 जुल. 2026 · 44 व्यूज़
उत्तरकाशी की अमीषा बटियाटा, जिन्होंने NEET-UG 2026 में 463 अंक और 92.73 पर्सेंटाइल हासिल कर डॉक्टर बनने की दिशा में सफलता प्राप्त की
राष्ट्रीय

पहले प्रयास में मिली असफलता, दूसरे प्रयास में अमीषा बटियाटा ने NEET-UG में हासिल की शानदार सफलता

पहले प्रयास में मेडिकल सीट नहीं मिलने के बाद उत्तरकाशी की अमीषा बटियाटा ने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में NEET-UG 2026 में 463 अं...

18 जुल. 2026 · 116 व्यूज़