राष्ट्रीय

सहकारिता से पहाड़ की उपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की पहल

Vivek Bisht · 16 सित. 2026, 07:37 AM · 172 व्यूज़

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता निर्यात लिमिटेड (NCEL) की 5वीं वार्षिक आमसभा (AGM) में भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल मौजूद रहे।

देशभर से पहुंचे सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधियों, डेलीगेट्स, चेयरमैन, प्रबंध निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने उत्तराखंड के किसानों और पहाड़ की आर्थिकी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया।

पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर जोर

बैठक में उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा उनके निर्यात को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा गया। राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मंडुवा, झंगोरा, राजमा सहित अन्य पारंपरिक एवं जैविक उत्पादों में वैश्विक बाजार तक पहुंचने की संभावनाएं हैं।

उन्होंने इन उत्पादों के लिए बेहतर विपणन, ब्रांडिंग और निर्यात व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि पहाड़ में उत्पादित वस्तुओं को देश और दुनिया के बाजार में बेहतर पहचान मिल सके।

किसानों को बेहतर मूल्य और रोजगार के अवसर देने का उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्य पहाड़ की उपज को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य उपलब्ध कराना है। साथ ही सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया गया।

राज्य मंत्री ने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम बताते हुए उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की आवश्यकता पर बल दिया।

“पहाड़ की उपज — विश्व के बाजार तक।

किसान की समृद्धि — उत्तराखंड की प्रगति।

सहकारिता से समृद्धि, आत्मनिर्भरता से सशक्त उत्तराखंड।”

शेयर करें:
Raja D King iPhone Langar poster, चंडीगढ़ में फ्री iPhone 17 बांटने का ऐलान, 22 सितंबर 2026 का आयोजन और ‘जय माता दी’ की शर्त, Pahad Ki Awaaz News
राष्ट्रीय

'iPhone लंगर' से Raja D King चर्चा में, फ्री में बांटेंगे iPhone 17! जानिए क्या है पूरा मामला

Raja D King के ‘iPhone लंगर’ ऐलान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चंडीगढ़ में मुफ्त iPhone बांटने के दावे और ‘जय माता दी’ की शर्...

19 सित. 2026 · 201 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ थाती दिचली निवासी अनमोल परमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन
राष्ट्रीय

उत्तरकाशी के लिए गौरवशाली क्षण, थाती दिचली के अनमोल परमार भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

चिन्यालीसौड़ की ग्रामसभा थाती दिचली निवासी अनमोल परमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवा...

09 अग. 2026 · 306 व्यूज़
जंतर-मंतर पर NEET और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र एवं पुलिस
राष्ट्रीय

छात्रों के प्रदर्शन पर दिल्ली में बवाल: NEET समेत परीक्षा मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर धक्का-मुक्की, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को NEET समेत विभिन्न परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच तनावप...

20 जुल. 2026 · 44 व्यूज़
उत्तरकाशी की अमीषा बटियाटा, जिन्होंने NEET-UG 2026 में 463 अंक और 92.73 पर्सेंटाइल हासिल कर डॉक्टर बनने की दिशा में सफलता प्राप्त की
राष्ट्रीय

पहले प्रयास में मिली असफलता, दूसरे प्रयास में अमीषा बटियाटा ने NEET-UG में हासिल की शानदार सफलता

पहले प्रयास में मेडिकल सीट नहीं मिलने के बाद उत्तरकाशी की अमीषा बटियाटा ने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में NEET-UG 2026 में 463 अं...

18 जुल. 2026 · 116 व्यूज़