स्थानीय

जंगली मशरूम खाने से महिला की बिगड़ी तबीयत, बनचौरा स्वास्थ्य केंद्र में समय पर उपचार से बची जान

Vivek Bisht · 07 अग. 2026, 05:44 PM · 124 व्यूज़

उत्तरकाशी: बरसात के मौसम में जंगली मशरूम का सेवन एक महिला के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। उत्तरकाशी जनपद के नौगांव गोडर निवासी एक महिला की जंगली मशरूम खाने के बाद अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई।
परिजनों ने बिना देर किए 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से महिला को अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा पहुंचाया। यहां मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय पर मिले इलाज और डॉक्टरों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई।
स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, उपचार के बाद महिला की स्थिति में काफी सुधार है और उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
बरसात के मौसम में जंगलों में उगने वाले कई प्रकार के मशरूम जहरीले हो सकते हैं, जिनकी पहचान करना सामान्य लोगों के लिए आसान नहीं होता। ऐसे मशरूम का सेवन गंभीर खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) का कारण बन सकता है और कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान जंगलों से लाए गए अज्ञात या जंगली मशरूम का सेवन करने से बचें। यदि मशरूम खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें और चिकित्सकीय सहायता लें।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़