मांडो के पास अनियंत्रित होकर गदेरे में गिरी कार, चालक घायल
उत्तरकाशी। तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के ग्राम मांडो के पास सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में कार सवार विनोद रावत (35) पुत्र धन सिंह रावत, निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी उत्तरकाशी, घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल विनोद रावत को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया। बताया जा रहा है कि घायल की स्थिति सामान्य है।
हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता दिखाते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया।
संबंधित खबरें
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन
चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...