मोरी में भालू का हमला, 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल; सड़क बंद होने पर डांडी-कंडी से पहुंचाया अस्पताल
मोरी/उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत फिताड़ी में शुक्रवार सुबह भालू के हमले की घटना सामने आई है। भालू के हमले में 24 वर्षीय अनुरोध राणा पुत्र सिलदार सिंह राणा घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुरोध राणा सुबह बगीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोसनी तोक के पास अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अनुरोध राणा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
सड़क बंद होने के कारण डांडी-कंडी का सहारा
ग्राम प्रधान कृष्णा राणा ने बताया कि क्षेत्र का सड़क मार्ग बंद होने के कारण घायल युवक को अस्पताल तक पहुंचाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपात स्थिति में ग्रामीणों को डांडी-कंडी के सहारे घायल को अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा।
सड़क संपर्क बाधित होने से क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को जल्द सुचारु करने की मांग भी उठाई है।
भालू की दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग
भालू के हमले की घटना के बाद फिताड़ी और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए संबंधित विभाग को सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
संबंधित खबरें
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन
चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...