स्थानीय

मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से पलटा टेम्पो ट्रैवलर, 17 यात्री बाल-बाल बचे

Vivek Bisht · 03 सित. 2026, 05:02 PM · 148 व्यूज़

देहरादून: मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मसूरी से यात्रियों को लेकर देहरादून आ रहा एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी 17 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK07PA6409 दोपहर करीब 1:30 बजे गलोगी पावर हाउस से लगभग 200 मीटर पहले पहुंचा था कि तभी उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वाहन को रुड़की (हरिद्वार) के अम्बेडकर नगर निवासी 40 वर्षीय चालक हरिओम (पुत्र लाल चाँद) चला रहे थे। Break failure की स्थिति में चालक ने नियंत्रण बनाने की कोशिश की, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया, लेकिन खाई में गिरने या किसी अन्य वाहन से टकराने से बच गया।

​हादसे के वक्त टेम्पो ट्रैवलर में 17 यात्री मौजूद थे। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के बाद चालक समेत सभी यात्री सकुशल बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन/पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से देहरादून रवाना कर दिया गया है।

​दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन/जेसीबी की मदद से सड़क किनारे करवा दिया गया है, जिसके बाद मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से सुचारू हो गया है।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 85 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़