स्थानीय

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय निर्माण पर उठे सवाल, क्षेत्रवासियों की महाबैठक; 21 जुलाई को डीएम से होगी वार्ता

Vivek Bisht · 19 जुल. 2026, 03:43 PM · 92 व्यूज़

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के दिवारीखोल (बिजोटी) स्थित निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और गुणवत्ता को लेकर रविवार, 19 जुलाई को दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, BDH जन मंच के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों की एक महाबैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी ने निर्माण स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति तथा गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि वर्ष 2023 से विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए। उपस्थित लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर निम्न गुणवत्ता की ईंटों एवं अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है। उन्होंने मांग की कि पूरे निर्माण कार्य की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व "पहाड़ की आवाज़" ने भी ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से निर्माण कार्य में हो रही देरी और कथित रूप से निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री के उपयोग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने का निर्णय लिया।

निरीक्षण के दौरान ही निर्माण स्थल से जिलाधिकारी उत्तरकाशी से दूरभाष पर वार्ता की गई। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं BDH जन मंच के पदाधिकारियों को 21 जुलाई को जिला कार्यालय में बैठक के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता संबंधी शिकायतों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के समक्ष सभी तथ्य रखे जाएंगे और यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने मांग की कि विद्यालय का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराया जाए।

बैठक में BDH जन मंच के अध्यक्ष राजेंद्र गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरेन्द्र बर्धन, प्रधान संगठन अध्यक्ष अकबीर राणा, राजेंद्र सिंह रांगड़, विवेक बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़