रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर आर्टिका वाहन पर गिरा बोल्डर, तीन लोग घायल
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने के कारण एक आर्टिका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में वाहन चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार आर्टिका वाहन संख्या में सवार दो यात्री और चालक चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद धारी देवी मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिनांक 15 मई 2026 को लगभग शाम 4:30 बजे सम्राट होटल से पहले पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए, जिसकी चपेट में वाहन आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तथा वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है —
बबलू, निवासी दादूपुर गोविंदपुर बहादराबाद, जिला हरिद्वार (वाहन चालक)
रामनाथ कुशवाह पुत्र जगदेव कुशवाह, निवासी ग्राम एवं पोस्ट रोहरा, जिला रीवा, मध्य प्रदेश
रजना कुशवाह पत्नी रामनाथ कुशवाह, निवासी ग्राम एवं पोस्ट रोहरा, जिला रीवा, मध्य प्रदेश
प्रशासन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके से हटाकर सड़क किनारे सुरक्षित करवा दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
चारधाम यात्रा मार्गों पर लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
संबंधित खबरें
देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। नाबालिग को सकु...
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की चल एवं अचल संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कु...
उत्तरकाशी: एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़, शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक और ए...
टिहरी में जनआक्रोश: दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग पर लंबगांव में चक्का जाम, बीजेपी महामंत्री जयेंद्र सेमवाल भी पहुंचे समर्थन में
प्रतापनगर के देवल गांव में चर्चित केतन लाल प्रकरण से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दूसरे आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की...