टिहरी में जनआक्रोश: दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग पर लंबगांव में चक्का जाम, बीजेपी महामंत्री जयेंद्र सेमवाल भी पहुंचे समर्थन में
टिहरी गढ़वाल। प्रतापनगर क्षेत्र के देवल गांव में चर्चित केतन लाल प्रकरण से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दूसरे आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न वर्गों के लोग लंबगांव थाने के समीप एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों ने लंबगांव–नई टिहरी मोटर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंदोलनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई।
धरना-प्रदर्शन को उस समय और मजबूती मिली जब बीजेपी के प्रदेश महामंत्री जयेंद्र सेमवाल भी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारी ग्रामीणों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन और चक्का जाम जारी रहेगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। आंदोलनकारी आरोपी की गिरफ्तारी तक अपना प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। नाबालिग को सकु...
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की चल एवं अचल संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कु...
उत्तरकाशी: एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़, शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक और ए...
प्रतापनगर दलित युवक हत्या कांड में नया मोड़, मृतक व उसके दोस्त पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
प्रतापनगर के चर्चित दलित युवक हत्या कांड में नया मोड़ आया है। मृतक युवक और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म और...