दयारा बुग्याल में लापता महिला ट्रेकर की तलाश पांचवें दिन भी जारी,
दयारा बुग्याल में लापता महिला ट्रेकर की तलाश पांचवें दिन भी जारी, डीप डाइविंग टीम मैदान में, अब तक नहीं मिला कोई सुराग
भटवाड़ी तहसील अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता महिला ट्रेकर की तलाश पांचवें दिन भी लगातार जारी है। जिला प्रशासन के निर्देशन में विभिन्न विभागों और एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में संचालित रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, आईटीबीपी, आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी और जवान लगातार जुटे हुए हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
महिला ट्रेकर की तलाश को और प्रभावी बनाने के लिए बुधवार को विशेष डीप डाइविंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा ट्रैक क्षेत्र के आसपास स्थित संभावित झीलों, जलाशयों और अन्य जल स्रोतों में गहन तलाशी अभियान संचालित किया जा रहा है। डीप डाइविंग टीम में एसडीआरएफ, पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर तथा क्यूआरटी के प्रशिक्षित सदस्य शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि महिला की खोज के लिए सभी संभावित स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्थित ढंग से तलाशी ली जा रही है। हालांकि पांच दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला ट्रेकर की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और जब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिलती, तब तक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी रहेगा।
दयारा बुग्याल में चल रहा यह खोज अभियान पूरे उत्तरकाशी जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग भी महिला की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन
चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...