स्थानीय

धरासू–उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बड़ेथी खाले के पास कार गहरी खाई में गिरी; चारों सवार सुरक्षित

Vivek Bisht · 12 जुल. 2026, 08:57 PM · 247 व्यूज़

उत्तरकाशी। धरासू–उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर बड़ेथी खाले के समीप रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बनचौरा से चिन्यालीसौड़ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें तीन वयस्क और एक बच्चा शामिल था। वाहन चालक की पहचान अजवेन्द्र पुत्र रामलाल नाथ, निवासी खदाड़ा गांव, के रूप में हुई है।

हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई।

फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते राहत कार्य शुरू होने और भगवान की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़