उत्तरकाशी के हजारों गरीब परिवारों के लिए उठी आवाज, PM आवास योजना का सर्वे ऐप दोबारा शुरू करने की मांग
उत्तरकाशी: भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सर्वेक्षण (Survey) ऐप को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
अपने पत्र में रामसुन्दर नौटियाल ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, नौगांव, पुरोला और मोरी विकास खंडों में आज भी बड़ी संख्या में गरीब एवं पात्र परिवार आवासविहीन हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण ऐप बंद होने के कारण हजारों पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सर्वे में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं।
उन्होंने ग्राम्य विकास मंत्री से आग्रह किया कि सर्वे ऐप को जल्द दोबारा संचालित किया जाए, ताकि सभी पात्र एवं आवासविहीन परिवारों का सर्वे कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिलाया जा सके।
रामसुन्दर नौटियाल ने कहा कि "गरीब के सिर पर पक्की छत केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि उसके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की आधारशिला है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस जनहित के महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस मांग को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हजारों परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन
चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...