स्थानीय

उत्तरकाशी सेवा गांव में बीमार महिला को डंडी कंडी से 11 किलोमीटर पैदल लाना पड़ा

Vivek Bisht · 29 मई 2026, 08:14 PM · 128 व्यूज़

उत्तरकाशी। जनपद के मोरी विकासखंड स्थित सेवा गांव में सड़क सुविधा के अभाव ने एक बार फिर पहाड़ की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। गांव की 56 वर्षीय खंतरा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उन्हें डंडी-कंडी के सहारे करीब 11 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क मार्ग तक पहुंचाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि महिला तेज बुखार, उल्टी-दस्त और गंभीर कमजोरी से पीड़ित थीं। हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके पैरों ने भी काम करना बंद कर दिया था। ऐसे में ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए डंडी-कंडी तैयार की और खतरनाक पहाड़ी पगडंडियों से होते हुए महिला को धौला तक पहुंचाया।

इसके बाद महिला को वाहन के माध्यम से मोरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धौला से सेवा गांव तक सड़क निर्माण कार्य लगभग दस वर्ष पूर्व शुरू किया गया था, लेकिन आज तक सड़क पूरी नहीं बन पाई है। सड़क सुविधा न होने के कारण गांव के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार सबसे अधिक दिक्कत बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ती है। बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, क्योंकि गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शासन-प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

शेयर करें:
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 87 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 258 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ आंगनवाड़ी केंद्र में दीपक जलाकर पोषण माह मनातीं महिलाएं
स्थानीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चिन्यालीसौड़ के 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में दीपक जल...

17 सित. 2026 · 388 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़क को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली का PMGSY को अल्टीमेटम
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों पर पालिका अध्यक्ष का कड़ा रुख, PMGSY को 7 दिन का अल्टीमेटम

चिन्यालीसौड़ की जर्जर सड़कों को लेकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने PMGSY को दो दिन में मरम्मत शुरू और सात दिन में सड़कें गड्ढामुक्त...

12 सित. 2026 · 214 व्यूज़