यमुनोत्री भ्रमण के दौरान बड़ली पहुंचे मनवीर चौहान, श्री सिद्धेश्वर महाराज के आषाढ़ मेले में हुए शामिल
उत्तरकाशी।
यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ग्राम पंचायत बड़ली में आयोजित भगवान श्री सिद्धेश्वर महाराज के पावन आषाढ़ मास मेले में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मेले में पहुंचकर मनवीर चौहान ने भगवान श्री सिद्धेश्वर महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और विशेष रूप से यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकता, भाईचारे और आस्था के सूत्र में जोड़ने का कार्य करती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मनवीर चौहान ने भगवान श्री सिद्धेश्वर महाराज से सभी श्रद्धालुओं पर कृपा बनाए रखने और यमुनोत्री क्षेत्र के निरंतर विकास एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
संबंधित खबरें
मां नंदा की यात्रा का अनोखा प्रतीक है चौसिंग्या खाडू, चार सींगों वाला मेढ़ा करता है यात्रा की अगुवाई
चार सींगों वाला चौसिंग्या खाडू मां नंदा देवी राजजात यात्रा की सबसे अनोखी पहचान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार खाडू यात्रा में मां न...
खदाड़ा के श्री नागराजा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्री नागराजा मंदिर दिव्य धाम खदाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। देव डोली के साथ भक्ति के जयकारे गूंजे और सिद्धवा र...
प्रसिद्ध शैल यात्रा हरूंता बुग्याल हुई संपन्न, देव ढोल की गूंज और तांदी लोकनृत्य ने बांधा समां
बाडागड्डी क्षेत्र के आराध्य देव भगवान श्री हरि महाराज की प्रसिद्ध दो दिवसीय शैल यात्रा हरूंता बुग्याल में श्रद्धा और भक्ति के साथ...
सम्पन्न हुई दशगी हातड़ क्षेत्र के आराध्य भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव की पौराणिक आषाढ़ी जात्रा एवं ऐतिहासिक दिरयाणा मेला
उत्तरकाशी के दशगी हातड़ क्षेत्र में भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव की पौराणिक आषाढ़ी जात्रा एवं ऐतिहासिक दिरयाणा मेला श्रद्धा और परं...