मौसम

भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा

Vivek Bisht · 06 अग. 2026, 08:00 PM · 75 व्यूज़

चिन्यालीसौड़ | 6 अगस्त: उत्तरकाशी जनपद के दिवारीखौल-बिजोटी में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय भवन निर्माण कार्य एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बनचौरा में गुरुवार को प्रस्तावित बैठक लगातार हो रही भारी बारिश के कारण स्थगित कर दी गई।

लगातार वर्षा के चलते क्षेत्रीय प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग अपेक्षित संख्या में बैठक स्थल तक नहीं पहुंच सके। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए सर्वसम्मति से बैठक को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

बीडीएच संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र गुशाईं ने बताया कि मौसम सामान्य होने के बाद बैठक की नई तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय भवन निर्माण कार्य की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नई तिथि घोषित होने पर अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव रखें और सहभागिता सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय के निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में पहले भी गुणवत्ता और कार्य की प्रगति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में प्रस्तावित बैठक को क्षेत्रीय समस्याओं और विद्यालय निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

शेयर करें:
नालूपानी गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो वाहन पर गिरा भारी बोल्डर
मौसम

गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, बड़ा हादसा टला

नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर बोलेरो पर गिर गया। वाहन में सवार ITBP जवान सुरक्षित रहे।

05 सित. 2026 · 752 व्यूज़
उड़री गांव में मलबे से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेते ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार
मौसम

ग्राम उड़री में मलबे की चपेट में आए कई मकान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने लिया जायजा; पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा

उत्तरकाशी के पट्टी गाजणा स्थित उड़री गांव में देर शाम अचानक मलबे की चपेट में आने से कई मकानों की छतों को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना...

03 सित. 2026 · 177 व्यूज़
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता के भूकंप की खबर, राजगढ़ी के आसपास बताया गया केंद्र
मौसम

उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके

उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...

10 अग. 2026 · 47 व्यूज़
टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में उफनते नाले के बीच महिला का रोप रेस्क्यू करती SDRF टीम
मौसम

उफनते नाले के बीच SDRF ने महिला को सकुशल कराया पार, रोप रेस्क्यू से बचाई जान

टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में भारी बारिश के कारण पुल बह जाने से उफनते नाले में फंसी 55 वर्षीय महिला को SDRF ने रोप रेस्क्यू तकन...

06 अग. 2026 · 51 व्यूज़