गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, बड़ा हादसा टला
गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, बड़ा हादसा टला
नालूपानी के पास पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर, बोलेरो में सवार ITBP जवान सुरक्षित
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के समीप शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पहाड़ी से अचानक एक भारी बोल्डर सड़क से गुजर रही बोलेरो वाहन पर जा गिरा। हादसे के समय वाहन में ITBP के जवान सवार थे।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। नालूपानी के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरकर बोलेरो वाहन से जा टकराया। बोल्डर की चपेट में आने से वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि वाहन में सवार किसी भी जवान को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।
अचानक बोल्डर गिरने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर लगातार बने रहने वाले भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को सामने ला दिया है।
बरसात के दौरान गंगोत्री हाईवे समेत पहाड़ी सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में वाहन चालकों और यात्रियों को संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
पहाड़ की आवाज | उत्तरकाशी
संबंधित खबरें
ग्राम उड़री में मलबे की चपेट में आए कई मकान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने लिया जायजा; पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा
उत्तरकाशी के पट्टी गाजणा स्थित उड़री गांव में देर शाम अचानक मलबे की चपेट में आने से कई मकानों की छतों को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना...
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...
भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा
उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...
उफनते नाले के बीच SDRF ने महिला को सकुशल कराया पार, रोप रेस्क्यू से बचाई जान
टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में भारी बारिश के कारण पुल बह जाने से उफनते नाले में फंसी 55 वर्षीय महिला को SDRF ने रोप रेस्क्यू तकन...