मौसम

ग्राम उड़री में मलबे की चपेट में आए कई मकान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने लिया जायजा; पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा

Vivek Bisht · 03 सित. 2026, 07:14 PM · 177 व्यूज़

मलबे की चपेट में आए मकानों का ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

उत्तरकाशी। देर शाम ग्राम उड़री, पट्टी गाजणा में अचानक कुछ मकानों की छतों पर मलबा आने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। मलबे के कारण कई मकानों की छतों को भारी नुकसान पहुंचा और कुछ स्थानों पर छतें धंसने की स्थिति में आ गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही विकासखंड डुंडा के ब्लॉक प्रमुख श्री राजदीप सिंह परमार जी तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही नायब तहसीलदार, पटवारी एवं आपदा राहत टीम को साथ लेकर क्षति का निरीक्षण करवाया।

ब्लॉक प्रमुख श्री राजदीप सिंह परमार ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि आपदा मानकों के तहत मिलने वाली सहायता के साथ ही शासन-प्रशासन स्तर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। क्षति का आकलन कराकर नियमानुसार सहायता दिलाने के साथ-साथ आगे भी समय-समय पर सरकार से मिलने वाली राहत एवं सहायता का लाभ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा प्रशासनिक टीम को साथ लाकर तत्काल निरीक्षण करवाने के लिए ब्लॉक प्रमुख श्री राजदीप सिंह परमार का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:
नालूपानी गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो वाहन पर गिरा भारी बोल्डर
मौसम

गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, बड़ा हादसा टला

नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर बोलेरो पर गिर गया। वाहन में सवार ITBP जवान सुरक्षित रहे।

05 सित. 2026 · 752 व्यूज़
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता के भूकंप की खबर, राजगढ़ी के आसपास बताया गया केंद्र
मौसम

उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके

उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...

10 अग. 2026 · 47 व्यूज़
भारी बारिश के कारण बनचौरा में स्थगित हुई राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य एवं क्षेत्रीय जनसमस्याओं की बैठक का सांकेतिक दृश्य
मौसम

भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा

उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...

06 अग. 2026 · 74 व्यूज़
टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में उफनते नाले के बीच महिला का रोप रेस्क्यू करती SDRF टीम
मौसम

उफनते नाले के बीच SDRF ने महिला को सकुशल कराया पार, रोप रेस्क्यू से बचाई जान

टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में भारी बारिश के कारण पुल बह जाने से उफनते नाले में फंसी 55 वर्षीय महिला को SDRF ने रोप रेस्क्यू तकन...

06 अग. 2026 · 51 व्यूज़