पर्यटन

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, सुक्की टॉप के पास टेंपो ट्रैवलर सड़क से उतरा

Vivek Bisht · 15 मई 2026, 09:45 PM · 62 व्यूज़

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो ट्रैवलर का टायर सड़क से नीचे उतर गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वाहन में सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरे वाहन के माध्यम से सुरक्षित उत्तरकाशी भेजा गया। वहीं खराब हुए टेंपो ट्रैवलर को आर्मी की सहायता से सुरक्षित सड़क पर लाकर आगे भेजा गया।
प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। चारधाम यात्रा मार्गों पर लगातार बढ़ती आवाजाही और पहाड़ी क्षेत्रों में खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

शेयर करें:
सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित आमिर खान की फिल्म 'सिलक्यारा 41' की घोषणा
पर्यटन

2023 के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित होगी फिल्म, ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों की भूमिका भी दिखाई जाएगी।

उत्तरकाशी के 2023 सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आमिर खान की नई फिल्म 'सिलक्यारा 41' बनेगी। फिल्म 41 मजदूरों के ऐतिहासिक बचाव अभ...

11 जुल. 2026 · 458 व्यूज़
दयारा बुग्याल रहस्य: बबीता की तलाश में अब भालुओं की गुफाओं तक पहुंचेगी सर्च टीम
पर्यटन

दयारा बुग्याल रहस्य: बबीता की तलाश में अब भालुओं की गुफाओं तक पहुंचेगी सर्च टीम

दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन...

25 जून 2026 · 234 व्यूज़
फूलों की घाटी चमोली में लापता सैलानी की तलाश में जुटी SDRF और रेस्क्यू टीम
पर्यटन

दयारा बुग्याल के बाद अब फूलों की घाटी में सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF

चमोली की फूलों की घाटी में एक सैलानी लापता हो गया है। SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही हैं।

11 जून 2026 · 103 व्यूज़
दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन
पर्यटन

दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण जारी

दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला की तलाश सातवें दिन भी जारी है। हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण और जमीनी स्तर पर व्यापक सर्...

07 जून 2026 · 108 व्यूज़