विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, प्रकृति प्रेमियों में उत्साह
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, प्रकृति प्रेमियों में उत्साह
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी (Valley of Flowers) 1 जून से पर्यटकों और ट्रैकर्स के लिए खोल दी गई है। हिमालय की गोद में बसी यह अद्भुत घाटी हर वर्ष अपनी प्राकृतिक सुंदरता, दुर्लभ हिमालयी पुष्पों और मनमोहक वादियों के कारण देश-विदेश से आने वाले हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है।
यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल फूलों की घाटी मानसून के दौरान अपने सबसे खूबसूरत स्वरूप में नजर आती है। जुलाई और अगस्त के महीनों में यहां सैकड़ों प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, जिससे पूरी घाटी प्राकृतिक रंगों की चादर से ढक जाती है।
‘पहाड़ की आवाज’ देश-विदेश से देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने वाले सभी पर्यटकों और ट्रैकर्स का हार्दिक स्वागत करता है। साथ ही सभी यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें, प्लास्टिक कचरा न फैलाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
फूलों की घाटी ट्रेक प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और साहसिक पर्यटन के शौकीनों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है। घाटी खुलने के साथ ही पर्यटकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
दयारा बुग्याल के बाद अब फूलों की घाटी में सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF
चमोली की फूलों की घाटी में एक सैलानी लापता हो गया है। SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही हैं।
दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण जारी
दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला की तलाश सातवें दिन भी जारी है। हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण और जमीनी स्तर पर व्यापक सर्...
34 यात्रियों की जान बचाने वाला चालक बना मिसाल,
सलाम उस जांबाज चालक को जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना 34 यात्रियों की जिंदगी बचा ली। कर्तव्य निभाते-निभाते उसने अपनी जान गंवा दी...
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी
देवप्रयाग के तीनधारा क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।