पौड़ी में बड़ा हादसा टला: पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डर की चपेट में आया मालवाहक ट्रक
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र से एक बड़ा हादसा सामने आया है। मल्ली क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने के कारण एक मालवाहक छोटा ट्रक उसकी चपेट में आ गया।
बोल्डर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने समय रहते राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
संबंधित खबरें
गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, बड़ा हादसा टला
नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर बोलेरो पर गिर गया। वाहन में सवार ITBP जवान सुरक्षित रहे।
ग्राम उड़री में मलबे की चपेट में आए कई मकान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने लिया जायजा; पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा
उत्तरकाशी के पट्टी गाजणा स्थित उड़री गांव में देर शाम अचानक मलबे की चपेट में आने से कई मकानों की छतों को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना...
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...
भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा
उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...