मौसम

देहरादून में 18 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन का फैसला

Vivek Bisht · 17 जुल. 2026, 09:08 PM · 53 व्यूज़

देहरादून।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन देहरादून ने 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जनपद के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए छात्र-छात्राओं और आमजन की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 18 जुलाई को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

शेयर करें:
नालूपानी गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो वाहन पर गिरा भारी बोल्डर
मौसम

गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, बड़ा हादसा टला

नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर बोलेरो पर गिर गया। वाहन में सवार ITBP जवान सुरक्षित रहे।

05 सित. 2026 · 752 व्यूज़
उड़री गांव में मलबे से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेते ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार
मौसम

ग्राम उड़री में मलबे की चपेट में आए कई मकान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने लिया जायजा; पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा

उत्तरकाशी के पट्टी गाजणा स्थित उड़री गांव में देर शाम अचानक मलबे की चपेट में आने से कई मकानों की छतों को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना...

03 सित. 2026 · 177 व्यूज़
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता के भूकंप की खबर, राजगढ़ी के आसपास बताया गया केंद्र
मौसम

उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके

उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...

10 अग. 2026 · 47 व्यूज़
भारी बारिश के कारण बनचौरा में स्थगित हुई राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य एवं क्षेत्रीय जनसमस्याओं की बैठक का सांकेतिक दृश्य
मौसम

भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा

उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...

06 अग. 2026 · 75 व्यूज़