देहरादून में 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, रेड अलर्ट के चलते डीएम का आदेश
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) तथा नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन देहरादून ने 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून की ओर से जारी आदेश के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए छात्रों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई को बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
संबंधित खबरें
गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, बड़ा हादसा टला
नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर बोलेरो पर गिर गया। वाहन में सवार ITBP जवान सुरक्षित रहे।
ग्राम उड़री में मलबे की चपेट में आए कई मकान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने लिया जायजा; पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा
उत्तरकाशी के पट्टी गाजणा स्थित उड़री गांव में देर शाम अचानक मलबे की चपेट में आने से कई मकानों की छतों को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना...
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...
भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा
उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...