यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग का हिस्सा धंसा, जानकीचट्टी के पास 25–30 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त
उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जानकीचट्टी के निकट राम मंदिर के पास (किमी 2, हेक्टोमीटर 10) नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 25 से 30 मीटर पैदल मार्ग 2 से 2.5 मीटर तक धंस गया है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) बड़कोट के अनुसार वर्तमान में यह मार्ग यात्रियों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। विभाग ने बताया कि जल्द ही मजदूरों को लगाकर वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार करने का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि यात्रा को सुरक्षित रूप से पुनः संचालित किया जा सके।
प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने तक अनावश्यक आवाजाही से बचें।
संबंधित खबरें
गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, बड़ा हादसा टला
नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर बोलेरो पर गिर गया। वाहन में सवार ITBP जवान सुरक्षित रहे।
ग्राम उड़री में मलबे की चपेट में आए कई मकान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने लिया जायजा; पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा
उत्तरकाशी के पट्टी गाजणा स्थित उड़री गांव में देर शाम अचानक मलबे की चपेट में आने से कई मकानों की छतों को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना...
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...
भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा
उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...