पर्यटन

उत्तरकाशी का हजार वर्ष पुराना सूर्य मंदिर समूह बदहाली की कगार पर

Vivek Bisht · 21 मई 2026, 12:12 PM · 99 व्यूज़

उत्तरकाशी। जनपद के भटवाड़ी क्षेत्र में रैथल और क्यारक गांव के बीच स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराना सूर्य मंदिर समूह आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की अनदेखी के चलते यह ऐतिहासिक धरोहर धीरे-धीरे अपने अस्तित्व को खोती जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सूर्य मंदिर समूह कभी अपनी भव्यता और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध था। जागेश्वर धाम की तर्ज पर बने ये मंदिर पत्थरों से निर्मित हैं और इनकी वास्तुकला प्राचीन इतिहास की झलक प्रस्तुत करती है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन दशक पहले यहां 12 से 15 छोटे-बड़े मंदिर मौजूद थे। मंदिरों के भीतर पत्थरों पर उकेरी गई देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी गई थीं। इसके अलावा यहां विभिन्न लिपियों में लिखे गए प्राचीन शिलालेख भी मौजूद थे, जो अब धीरे-धीरे गायब हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संरक्षण के अभाव में मंदिर समूह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। समय रहते यदि इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां अपनी इस सांस्कृतिक विरासत से वंचित हो जाएंगी।

ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने सरकार एवं पुरातत्व विभाग से मांग की है कि सूर्य मंदिर समूह के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक महत्व को बचाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।

शेयर करें:
फूलों की घाटी चमोली में लापता सैलानी की तलाश में जुटी SDRF और रेस्क्यू टीम
पर्यटन

दयारा बुग्याल के बाद अब फूलों की घाटी में सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF

चमोली की फूलों की घाटी में एक सैलानी लापता हो गया है। SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही हैं।

11 जून 2026 · 80 व्यूज़
दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन
पर्यटन

दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण जारी

दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला की तलाश सातवें दिन भी जारी है। हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण और जमीनी स्तर पर व्यापक सर्...

07 जून 2026 · 87 व्यूज़
34 यात्रियों की जान बचाने वाला चालक बना मिसाल,
पर्यटन

34 यात्रियों की जान बचाने वाला चालक बना मिसाल,

सलाम उस जांबाज चालक को जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना 34 यात्रियों की जिंदगी बचा ली। कर्तव्य निभाते-निभाते उसने अपनी जान गंवा दी...

03 जून 2026 · 93 व्यूज़
देवप्रयाग के तीनधारा क्षेत्र में सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस
पर्यटन

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी

देवप्रयाग के तीनधारा क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

02 जून 2026 · 104 व्यूज़